फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The gain in trade clue

परचून व्यापारी के हमलावरों का सुराग नहीं

Sun, 21 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 21 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
The gain in trade clue
चायल (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती के परचून व्यापारी को गोली मारकर भागने वाले बदमाशों का 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। मामले में पुलिस ने दुकानदार के पिता की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, दुकान के सामने ही हुए प्राणघातक हमले से व्यापारी का पूरा परिवार सहमा हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि पुरामुफ्ती बाजार निवासी संजय कुमार केसरवानी (26) ने मकान के ही एक कमरे में परचून की दुकान खोली है। उनके पिता मक्खन लाल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे संजय दुकान बंद कर रहा था, तभी बाइक से दो युवक आए। नकाबपोश इन युवकों ने उससे 10 हजार रुपये रंगदारी मांगी। पैसा नहीं होना बताते हुए युवकों ने उसके ऊपर गोली दाग दी। पेट में गोली धंसने से वह लहूलुहान होकर वहीं दुकान के सामने ही गिर गया। उधर, गोली चलने की आवाज पर परिजनों के साथ आसपास के लोग भी दौड़े, हालांकि तब तक हमलावर बाइक लेकर फरार हो चुके थे। खून से लथपथ संजय को गिरा देख घरवालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुरामुफ्ती पुलिस को दी। साथ ही घायल संजय को लेकर एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद भागे। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, पुलिस ने घायल संजय के पिता मक्खनलाल की तहरीर पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ रामेंद्र तिवारी ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। बता दें कि पुरामुफ्ती में हत्या, कातिलाना हमले की घटनाओं से दहशत बनी हुई है। अभी 10 दिन पहले ही चायल के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामसरन की भी दिनदहाड़े बाजार में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed