फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The fire burnt alive innocent sport

खेल-खेल में लगी आग से मासूम जिंदा जली

Sun, 15 Feb 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 15 Feb 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
The fire burnt alive innocent sport
करारी/पिंडरा। बच्चों के खेल-खेल में शनिवार की शाम सैबसा गांव के एक मकान में आग लग गई। लपटों की जद में दो साल की एक मासूम बालिका जिंदा जल गई। वहीं दो माह की दुधमुंही बच्ची समेत तीन अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। चीख-पुकार पर दौड़े गांववालों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये की गृहस्थी भी जल गई। हादसे से मासूम की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के सैबसा गांव निवासी रमेश विश्वकर्मा किसान है। उसकी मां सूरजकली ने बताया कि शनिवार की शाम किसी काम से रमेश करारी बाजार गया था। बहू राजरानी खेत की ओर चली गई थी। वह घर के सामने बैठी थी। जबकि रमेश के तीन बच्चे शिवानी (07) प्रीती (02), और भतीजा अरविंद (4) घर के पीछे खेल रहे थे।
विज्ञापन


वहीं उसकी दो माह की दुधमुंही बच्ची भी लेटी थी। बताया जाता है कि खेलते समय बच्चों से पुआल में लगी भड़क कर उसके घर तक जा पहुंची। घर जलता देख उसकी छोटी बेटी प्रीति डरवश भीतर भागी। जबकि शिवानी और अरविंद भागकर दादी के पास पहुंचे और आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में आग लगने की जानकारी मिलते ही सूरजकली चीखते-चिल्लाते दौड़ी और दो महीने की दुधमुंही बच्ची को तो ले भागी, लेकिन जब तक गांववाले दौड़ते घर के भीतर भागी प्रीति की लपटों की चपेट में आने से मौत हो चुकी थी। उधर, जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन वे मासूम बालिका की जान नहीं बचा सके। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed