फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The father - daughter -in-law tried to Drindgi with

पिता ने बहू-बेटी के साथ की दरिंदगी की कोशिश

Tue, 19 May 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 19 May 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। दोआबा पुलिस से न्याय पाना आसान नहीं रह गया है। अपराधियों के आगे खाकी लाचार बनी है। फरियादियों के साथ लगातार छलावा किया जा रहा है। बहू-बेटियों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। आए दिन छेड़खानी, दुराचार, मारपीट की वारदातें हो रही है। थाने स्तर पर फरियादियों की समस्या का निराकरण कराए जाने वाला पुलिस अफसरों का निर्देश कोतवाली प्रभारियों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। इसकी बानगी रोजाना पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


केस- 1
खेत गई विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम खेत की ओर गई विवाहिता के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपी शिकायत पर जानलेवा धमकी देेते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि शिकायत पर कोतवाली पुलिस उसकी फरियाद न सुन डांट कर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख सोमवार को पीड़िता पुलिस दफ्तर पहुंची। विवाहिता ने अपर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एएसपी ने सीओ सिटी और महिला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केस-2
दुराचारी की धमकी से सहमी पीड़िता
मंझनपुर(ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती दरिंदे की धमकी से सहमी है। आए दिन आरोपी घर पर चढ़ उसे सुलह-समझौते ही धमकियां देता रहता है। शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने बताया कि तीन महीने पहले पड़ोसी युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की थी। दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर लिया। पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया। बीते तीन महीने से पीड़िता लगातार अफसरों की चौखट पर न्याय की गुहार लगा रही है। पर उसकी व्यथा कोई सुनने वाला नहीं है। सोमवार को भी पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
पिता ने बहू-बेटी के साथ की दरिंदगी की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह शराब के नशे में धुत पिता ने बेटी के साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर बीच बचाव करने पहुंची बहू के साथ भी अधेड़ ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने बेटी और बहू को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट के साथ चीख-पुकार सुन पास-पड़ोस के लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों की जान बचाई। हैवान बने अधेड़ के चंगुल से छूटी पीड़ितांए कोतवाली पहुंच घटना की नामजद शिकायत की। देर शाम खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed