फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The death of two teenagers from drowning in the river

नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत

Sun, 30 Aug 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 30 Aug 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
नेवादा (कौशाम्बी)। बहनों के साथ कजरी धुलने गए दो किशोरों की नदी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार की सुबह दोनों किलनहाई नदी गए थे। हादसा देख साथ रही बच्चियां और महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। चीख-पुकार सुन गांव के लोग जब तक घटनास्थल पहुंच डूबे बच्चों को बाहर निकालते उनकी सांसें थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नदी से बाहर निकलवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से मृतकों के घर कोहराम मचा है।
विज्ञापन


रक्षा बंधन से पूर्व पखवारे भर पहले रोपी गई कजरी को धुलने की परंपरा है। गांवों की बहन-बेटियां भारी तादाद में नदी और पोखरों में जाकर कजरी धुलती है। शनिवार की सुबह कनैली गांव निवासी शिवम (13) पुत्र रामेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नू, अभिषेक कुमार (14) पुत्र शिवबाबू घर और परिवार की बहनों के साथ किलनहाई नदी पर गए थे। बताया जा रहा है नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में जाकर डूबने लगे।
विज्ञापन


भाईयों को डूबते देख बच्चियां और महिलाएं चीखते हुए बचाने का प्रयास करने लगीं। मगर दोनों किशोर गहरे में जाकर डूब चुके थे। महिलाओं और बच्चों की चीख सुनकर आस-पास और गांव के लोग भागकर नदी किनारे पहुंचे। स्थानीय गोताखोर नदी में डुबकी लगाकर घंटों बच्चों को खोजते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नदी में डूबे बच्चों को बाहर निकलवाया। मगर उनकी सासें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे में बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed