{"_id":"5b75e5e742c7924b962e7033","slug":"the-dead-body-of-the-dead-body-the-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे मिली जीजा-साली की लाश, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर किनारे मिली जीजा-साली की लाश, सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव में गुरुवार सुबह नहर किनारे जीजा-साली की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों ने लूटपाट का विरोध करने पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के नादिन का पूरा गांव का कमल कुमार (40) पुत्र बच्चा किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार को वह फतेहपुर जिले के धाता थाना स्थित सेमरहटा गांव में रहने वाली अपनी साली सुमन (39) पत्नी स्व. पंचम के घर गया था। इसके बाद गुरुवार सुबह उदिहिन खुर्द गांव में नहर किनारे दोनों की लाश पड़ी मिली। शव के पास ही बाइक भी पड़ी थी। पुलिस का कहना है कि कमल साली को लेकर घर जा रहा था। मार्ग दुर्घटना में दोनों की जान चली गई। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने जीजा-साली को मौत के घाट उतारा है। घटना को लेकर परिवार वाले पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि हादसे में ही मौत हुई है। परिवार वालों ने न तो हत्या की आशंका जताई है और न ही इस तरह की तहरीर दी है। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।