{"_id":"3ac716e883bc4429e9a6426c74f09137","slug":"the-corpse-was-to-witness-double-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड के गवाह की मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरे हत्याकांड के गवाह की मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। दोहरे हत्याकांड के गवाह रहे गौसपुर कटौहुला (पिपरी) गांव के युवक राम नरेश की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देर रात घोसी गांव के समीप उसकी रक्तरंजित लाश मिली। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस फौरी तौर पर सड़क दुर्घटना मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं खबर लिखे जाने तक घरवालों ने पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं दी थी। एसओ ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। फौरी तौर पर मामला सड़क हादसे का लग रहा है। घटना की सारी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चलेगी।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर कटौहला गांव निवासी रामनरेश (42) पुत्र राम प्रसाद बुधवार को डाही नुमाया गांव अपनी ससुराल गया था। देर रात युवक की रक्तरंजित लाश घोसी गांव के समीप सड़क किनारे पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर आए परिजन उसे लेकर नजदीकी अस्पताल गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राम प्रसाद ने हत्या की आशंका जाहिर की है। उन्होंने बताया कि राम नरेश गांव में 25 जून को हुए ओम प्रकाश और धारा सिंह की हत्या का गवाह था। उन्हें शक है कि कहीं इसी वजह से तो किसी ने उनके बेटे की जान न ले ली हो। उधर, घरवालों की सूचना पर आई पिपरी पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिपरी एसओ ने पीके यादव ने बताया कि फौरी तौर पर लग रहा है कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। एसओ ने बताया कि घटना की सभी पहलूओं से जांच की जा रही है। तहकीकात और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी। कहा कि घरवालों ने अभी तहरीर भी नहीं दी है। तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक घरवालों ने किसी प्रकार की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। वहीं युवक की मौत के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।