फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tent house

भंडारा के नाम पर टेंट हाउस का भंडार किया खाली

Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 10 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
tent house
crime
 गुलामीपुर के एक टेंट हाउस मालिक को शातिरों ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया है। अष्टमी पर्व पर कड़ा धाम में भंडारा कराने के लिए उसके यहां से टेंट का सामान लेकर एक पंडा के यहां पहुंचे थे। टेंट हाउस का मजदूर रात में खाना खाने चला गया तो शातिर सामान लेकर गायब हो गए। पंडा के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। पंडा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


    गुलामीपुर निवासी योगेश कुमार उर्फ पिंटू केशरवानी ने हाईवे किनारे टेंट हाउस खोल रखा है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे योगेश के पास दो युवक पहुंचे। एक युवक ने खुद को घनश्याम निवासी मूरतगंज बताते हुए योगेश से कहा कि उसको अष्टमी पर्व पर कड़ा धाम में पांच हजार लोगों के लिए भंडारा करवाना है। भंडारा शीतला धाम के एक पंडा के यहां होगा। योगेश ने एक पिकअप में 25 बड़े भगोने, दस परात, तीन रसोई गैस सिलेंडर लदवाकर पंडा के यहां भिजवा दिया। योगेश ने सामान की देखरेख के लिए संदीप मौर्य मजदूर को भी भेजा था। रात करीब नौ बजे संदीप पंडा के घर में रहा
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों ने उसे खाने के लिए भेज दिया। वह रात करीब 11 बजे पंडा के घर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान गायब था। इसकी सूचना संदीप ने मोबाइल से योगेश को दी तो वह भागकर आया। पंडा से पूछताछ की तो उसने हीलाहवाली की। रविवार को पंडा के खिलाफ योगेश ने नामजद तहरीर दी। पुलिस पंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में सैनी एसओ विपिन त्रिवेदी का कहना है कि जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। योगेश का कहना है कि उसका करीब सवा लाख रुपये से ज्यादा का बर्तन व अन्य सामान शातिर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed