फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ten Transport Managers Arrears19 Lakh Of Transport Department

दस वाहनसंचालकों ने परिवहन विभाग का 19 लाख दबाया

Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 02 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
 परिवहन विभाग का लाखों रुपए टैक्स वाहन मालिकों ने दबा रखा है। सिर्फ दस वाहन संचालकों पर ही विभाग का 19 लाख से अधिक टैक्स बाकी पड़ा है। दस वाहन मालिक ऐसे हैं जिन्होंने सात साल से टैक्स ही नहीं जमा किया है। इन पर विभाग का ढाई लाख रुपए टैक्स लंबे समय से बाकी चल रहा है। विभाग अब इनसे वसूली के लिए आरसी जारी करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बस, मिनी बस, ट्रक, डीसीएम, डंपर समेत विभिन्न व्यावसायिक वाहनों पर शासन ने सालाना टैक्स जमा कराने की व्यवस्था कर रखी है। इसके लिए परिवहन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर जाएं तो वाहन मालिक जयंतीपुर निवासी सुशील कुमार द्विवेदी, सपना सिंह पत्नी अरविंद सिंह, कंधईपुर निवासी कपिल देव मिश्रा, ननमई निवासी रईष खान, मूरतगंज की अंजनी सिंह पत्नी रंजीत कुमार, सयांरा मीठेपुर के अतीउल्लाह, शहजादपुर के मो. हासिम, नेहरूनगर के असरार हुसैन, रसूलपुर बदले गांव के श्रीकांत तिवारी तथा आजाद नगर-मंझनपुर निवासी गुलाब बानो पत्नी मो साबिर समेत सिर्फ दस लोगों ने ही 18 लाख 81 हजार रुपए का टैक्स दबा रखा है।
विज्ञापन


इन सभी पर सवा लाख से लेकर साढ़े तीन लाख तक बकाया चल रहा है। नोटिस के बावजूद इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इसी तरह से सेंगरहा निवासी राकेश मिश्रा, बुद्धपुरी के अनुज मिश्रा, फरीदपुर के राजेंद्र कुमार, पूरे फैज निवासी नसीम अख्तर, देवीगंज निवासी गुलाम गौस, कटरी के रमेश चंद्र, गणेशपुर के कमलेश, किशुनपुर अंबारी के दिनेश सिंह इमलीगांव निवासी विष्णु पांडेय तथा भरवारी निवासी शिवबचन सिंह समेत दस वाहन संचालक सात साल से टैक्स ही नहीं अदा कर रहे हैं। यह सभी थ्री व्हीलर वाहनों के संचालक हैं। विभागीय नोटिस के बावजूद यह लोग बकाए की अदायगी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


37 जेसीबी संचालकों के खिलाफ आरसी जारी  
जिले भर में 40 जेसीबी वाहन संचालित हो रहे हैं। इनमें से महज तीन ने ही टैक्स की अदायगी की है। बाकी बचे 37 जेसीबी संचालकों ने टैक्स के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं अदा किया है। विभाग ने इन सभी के खिलाफ आरसी जारी कर दिया है। अब अभियान चलाकर इन्हें सीज भी किया जा रहा है। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि हुसैनमई के योगेश चंद्र, भीखमपुर के इंद्रपाल, बक्शी के पूरा निवासी योगराज यादव, कटैया के मो. नईम, रक्सवारा के अमर एंड कंपनी तथा रसूलपुर के जावेद आदि के नाम सं पंजीकृत दस जेसीबी पर ही विभाग का 15 लाख रुपए बकाया चल रहा है। विभाग इनके वाहनों की शिद्दत से तलाश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed