{"_id":"57d843b84f1c1b932cd48574","slug":"ten-lack","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख के लुटेरों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख के लुटेरों का नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 13 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी के थुलगुला पेट्रोल पंप के समीप से हुई दस लाख की लूट की वारदात में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। चौकी प्रभारी के लाइन हाजिर होते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश स्थानीय हैं। लूट की घटना को अंजाम देने के लिए किसने रेकी की थी, अब उसकी तलाश की जा रही है।
वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के एजेंट सरताज निवासी देवीगंज को सोमवार दोपहर थुलगुला पेट्रोल पंप के समीप बाइक से तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया था। वह सिराथू एसबीआई से दस लाख रुपया निकालकर अपने साथी सैफ के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। आंख में मिर्च पाउडर झोंकने के बाद पीछे बैठे एक बदमाश ने पिस्टल लेकर सरताज को दौड़ा लिया था। इसके बाद रुपया लूटा गया था। घटना के बाद पुलिस ने हाइवे की नाकाबंदी कर ली थी।
इसके बाद भी बदमाश भाग निकले थे। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को पक ड़ा, लेकिन घटना को अंजाम देने वालों का पता नहीं चला। क्राइम ब्रांच , इंटेलीजेंस विंग टीम भी सक्रिय रही। मंगलवार को पुलिस की टीम ने सरताज से शाम करीब पांच बजे दोबारा पूछताछ की। बैंक जाने से पहले वह किन लोगों से मिला था, उसके यहां कौन-कौन बैठा था। बैंक जाने की जानकारी किसको थी आदि जानकारियां जुटाई गई। हुलिया पूछने के बाद ऐसे संदिग्धों की अब नए सिरे से खोज की जा रही है।
विज्ञापन
कई संदिग्ध लोगों के सर्विलांस पर मोबाइल
दिनदहाड़े हुई सरताज से दस लाख की लूट होने से जिले की पुलिस बौखलाई हुई है। पुलिस ने इस मामले के खुलासे के लिए कई संदिग्धों का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया है। इसके अलावा कई अन्य लोगों का सीडीआर भी जांच के लिए निकलवाया जा रहा है। सीओ सिराथू का कहना है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।