{"_id":"58f3c2864f1c1be07647103c","slug":"tempo-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो से भिड़ा ट्रक, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो से भिड़ा ट्रक, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवारी से सवारी लेकर करारी जा रहे टेंपो से परसरा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को देख ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से टेंपो के नीचे दबे मुसाफिरों को बाहर निकालते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर उन्हें घर भेज दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी बाजार से रविवार की सुबह सवारी लेकर करारी जा रहे टेंपो से परसरा चौराहे पर इलाहाबाद की ओर आ रहा तेज रफ्तार ट्रक टकरा गया। ट्रक की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो सवार उमेश कुमार निवासी दरियापुर, शिवपूजन निवासी इच्छना, रेशमा बानो, ताजिम, रूबी निवासी कसिया पश्चिम, जितेंद्र कुमार, सरफ निवासी भरवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।