{"_id":"4eb33e07e3bf6140d920aa0ddab40402","slug":"teenager-raped-reports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की लूटी आबरू, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की लूटी आबरू, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की गांव के ही एक युवक ने आबरू लूट ली। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सैनी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे अकेली देख गांव के ही एक युवक ने उसे धर दबोचा। उसे घसीटकर नलकूप की कोठरी में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। साथ ही मनमानी करने के बाद किसी से भी घटना की शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदगी की शिकार किशोरी किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी मां को दी। बेटी के साथ पड़ोसी युवक की करतूत सुनकर महिला के होश उड़ गए। उसने फोन करके शहर में नौकरी करने वाले अपने पति को इसकी जानकारी दी। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी लगते ही वह घर आया।
बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने पिता के साथ सैनी कोतवाली आई और युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सैनी कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही सीओ सिराथू जर्नादन तिवारी ने एसओ सैनी के साथ गांव जाकर घटना की तहकीकात की। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार है।