फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   teacher suspend kaushambi

नोटिस का जवाब नहीं दे रहे फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षक

Sun, 21 May 2017 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 21 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
teacher suspend kaushambi
कौशाम्बी
तीन शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद बीएसए ने सात और शिक्षकों को नोटिस दिया है। शिक्षकों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी प्राप्त की है। नोटिस देकर बीएसए ने इनसे जवाब तलब किया है। बीएसए की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची है। वहीं फर्जी तरीके से नियुक्ति कराने वाले गिरोह के होश उड़े हैं। सभी अपना-अपना गिरेबान बचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन


  जिले में शिक्षक भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। बीएसए दलश्रृंगार यादव ने पखवारा भर पहले तीन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था। इनके अलावा सात अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। नोटिस मिलने के बाद भी शिक्षक जवाब नहीं दे रहे हैं जबकि इनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत करने वालों ने इनके प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया है। मार्कशीट में कूटरचना करने का आरोप है। इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने नोटिस जारी किया था लेकिन संबंधित शिक्षक जवाब देने के बजाय टालमटोल कर रहे हैं। इससे विभाग का शक इनके ऊपर और गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसए इनको दोबारा नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं। बीएसए का कहना है कि यदि जल्द ही जवाब न मिला तो इनको दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। यदि इसके बाद भी जवाब न मिला तो विभागीय कार्रवाई कर दी जाएगी। बीएसए के इस कदम से फर्जी नियुक्ति कराने वाले गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है। गिरोह के सरगना भारत सिंह पर भी विभाग की निगाह तिरछी है। भारत सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ भी शिकायत हुई है। इनकी भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बर्खास्त शिक्षकों से होगी रिकवरी
फर्जी मार्कशीट लगाने के आरोप में बर्खास्त हुए तीन शिक्षकों के खिलाफ रिकवरी की भी कार्रवाई शुरू हो गई है। बीएसए ने बताया कि जितने दिन का इन्होंने विभाग से भुगतान लिया है, उसकी एक-एक पाई इनको देनी होगी। यदि ऐसा आरोपी शिक्षक नहीं करते हैं तो उनसे वसूली के लिए तहसील प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed