{"_id":"5835d9664f1c1b242413c0c0","slug":"teacher-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिष्या से छेड़खानी में फंसे गुरूजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिष्या से छेड़खानी में फंसे गुरूजी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिष्या के साथ छेड़खानी करना गुरूजी को महंगा पड़ा। अदालत के आदेश पर मंगलवार को करारी पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरवरी महीने में शिक्षक ने स्कूल में छात्रा के साथ अभद्रता की थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के ही परिषदीय स्कूल में पढ़ती है। 15 फरवरी की दोपहर अवकाश के बाद स्कूल में तैनात शिक्षक जगजीत निवासी म्योहरिया ने बहाने से उसे कमरे में बुला लिया था। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत की। गुरूजी की इस हरकत का छात्रा ने विरोध किया तो उसका स्कूल से नाम काटने की धमकी देकर खामोश कराने का प्रयास किया गया था। छात्रा के जानकारी देने पर परिजन विरोध करने पहुंचे तो उन्हें समझाबुझाकर शांत करा दिया गया। दूसरे दिन पीड़िता का पिता शिकायत लेकर थाने पहुंचा, पर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। मंगलवार को करारी पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। मामले में करारी कोतवाल जेपी राय का कहना है कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।