{"_id":"5d029f92bdec226d894f48b3","slug":"tantric-did-the-attempt-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झाड़फूंक करने आए तांत्रिक ने किया दरिंदगी का प्रयास
Fri, 14 Jun 2019 12:40 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ झाड़फूंक करने घर आए तांत्रिक ने दरिंदगी का प्रयास किया। आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई के बजाए पुलिस ने डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को घटना से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पश्चिमशरीरा क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसकी भैंस अचानक बीमार हो गई थी। झाड़फूंक करने के लिए 19 अप्रैल को पास के गांव में रहने वाले एक तांत्रिक को घर बुलाया था। पीड़िता की मानें तो तांत्रिक ने परिवार के बाकी सदस्यों को बाहर भेज दिया। इसके बाद अकेला देख दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर परिजन मौके की ओर दौड़े तो कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। डांटकर भगा अलग से दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पश्चिमशरीरा एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।