फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   suspected death in krari area

ससुराल आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत

Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
छिकतपुर कादिराबाद गांव ससुराल आए युवक की बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई। चर्चा है कि होली पर अधिक शराब पीने से युवक की सांसे थमी हैं। उधर परिजनों का कहना है कि शराब पीने से नहीं बल्कि बीमारी से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी भीम सिंह पुत्र किसनलाल की शादी एक साल पहले मंझनपुर के छिकतपुर कादिराबाद गांव में सुशीला देवी से हुई थी। बताया जा रहा है कि होली पर वह दो दिन पहले ससुराल आया था। जहां बृहस्पतिवार की रात युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बिस्तर पर युवक की लाश देख ससुरालियों के होश उड़ गए। ससुराल वालों ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों के साथ पुलिस को दी। चर्चा है कि युवक की मौत अधिक शराब पीने से हुई है। हालांकि परिजनों का कहना है कि रात में सीने और पेट में तेज दर्द होने के बाद युवक की मौत हुई है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed