फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   student death in pond

तालाब में नहाते समय डूबा छात्र, मौत

Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 01 Sep 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
student death in pond
crime
स्थानीय थाने टिकरा मजरा बिगहरा गांव में मंगलवार की दोपहर एक छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर को बुलवाकर शव बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


टिकरा निवासी महेंद्र पाल (12) पुत्र शिवचंद्र मंगलवार की सुबह स्कूल गया था। दोपहर में छुट्टी होने के बाद गांव के कुछ छात्रों के साथ घर लौट रहा था। गर्मी अधिक होने के कारण सभी छात्र गांव किनारे स्थित तालाब में स्नान करने लगे। इसी बीच महेंद्र पाल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूब गया।
विज्ञापन


साथ में नहा रहे बच्चे भागकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन तालाब किनारे पहुंचे पर गहरा पानी होने की वजह से शव ढूढ़ने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर शव बाहर निकलवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed