{"_id":"591ca9424f1c1bd529f238b5","slug":"student-death-food-poisioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी के शिकार छात्र की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानी के शिकार छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 18 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
जहरखुरानी का शिकार हुए बीएससी के छात्र की बुधवार को मौत हो गई। वह ट्रेन से इलाहाबाद से फतेहपुर जा रहा था। उसका लैपटाप व रुपया जहरखुरान उठा ले गए। पुलिस ने उसकाशव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौंहा निवासी अंकित कुमार (21) पुत्र लालबहादुर बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह इलाहाबाद के राजरूपपुर में किराए का कमरा लेकर रहता था। बुधवार सुबह वह एक ट्रेन में बैठकर फतेहपुर जा रहा था। इसी दौरान उसको जहरखुरानों ने अपना निशाना बना लिया। नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्र का लैपटाप व रुपया लेकर भाग निकले। अंकित अचेत हालत में सिराथू रेलवे स्टेशन पर मिला।
उसका मोबाइल बगल में पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया और उसी के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन भागकर अस्पताल आए। छात्र की हालत नाजुक थी। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा है।