फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sp order anti sprit

पुलिस के निशाने पर शराब और स्प्रिट के कारोबारी

Tue, 08 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 08 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
sp order anti sprit
crime
जिले में अवैध शराब और स्प्रिट बेचने के कारोबारी पुलिस के निशाने पर हैं। इनके खिलाफ एसपी ने संबंधित इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्जों को अभियान चलाने का निर्देश दिया है। कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान विधान सभा चुनाव तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


   जिले के दर्जनभर गांवों और कुछ कस्बों में अवैध शराब व स्प्रिट का कारोबार कुटीर उद्योग का रूप ले चुका है। धंधे में लिप्त अवैध कारोबारी सुबह से लेकर शाम तक धंधे को अंजाम देते हैं। इसके बाद रात के आठ बजते ही कारोबारी शराब के नशे में खुद धुत हो जाते हैं। नशे में आने के बाद इन कारोबारियों द्वारा गांव में उत्पात मचाया जाता है। संबंधित गांवों और कस्बों से लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए एसपी ने सख्त रुख अपना लिया है।
विज्ञापन


उन्होंने सोमवार को जिले भर की पुलिस को अवैध शराब और बगैर लाइसेंस के बेची जा रही स्प्रिट के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। मातहतों को चेतावनी दिया कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान विस चुनाव तक लगातार जारी रहेगा। एसपी के निर्देश के बाद सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में शराब और स्प्रिट के अवैध कारोबारियों के खिलाफ दबिश देने को रणनीति बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध कारोबारियों का गांव में रहता है आतंक
शाम के आठ बजे यह कारोबारी जैसे ही धंधे से फुरसत पाते हैं खुद नशे में धुत होकर सड़क पर आ जाते हैं। इसके बाद वह गांव के लोगों का सड़क पर खड़े होना दुश्वार कर देते हैं। बानगी के तौर पर करारी के म्योहर, सराय अकिल का खरका और सैनी के जीटी रोड वार्ड दो को लिया जा सकता है। यहां पर शराबियों का रात होते ही जमावड़ा लग जाता है। म्योहर गांव में तो कारोबारियों और पियक्कड़ों ने हद कर दी। शनिवार और रविवार की रात चौकी इंचार्ज अरका को रात भर नशेड़ियों को कंट्रोल करना पड़ा।


अवैध शराब और स्प्रिट के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जिले भर की पुलिस को दिया गया है। म्योहर और अजुहा से शिकायत अधिक मिली है। मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
वीके मिश्र, एसपी कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed