{"_id":"581e30414f1c1bd635437c16","slug":"sp-office-manjhanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाती ने कराया फर्जी बैनामा, एसपी दफ्तर का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाती ने कराया फर्जी बैनामा, एसपी दफ्तर का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निंदूरा गांव के एक वृद्ध की जमीन उसके नाती ने अपने नाम लिखा लिया है। परिजनों का आरोप है कि युवक ने नाना का अपहरण कर फर्जी तरीके से बैनामा कराया है। इससे नाराज परिजनों ने शनिवार को एसपी आफिस का घेराव कर युवक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। मामले में एसपी ने सैनी कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सिराथू तहसील क्षेत्र के निंदूरा गांव की रहने वाली केशरवानी पत्नी मैकू लाल ने बताया कि उसका ससुर रघुनाथ वृद्ध है। कई महीने से उनकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। जिसका फायदा उठाते हुए भांजा साथियों के साथ मिल वृद्ध को अगवा कर लिया। इसके बाद सिराथू तहसील ले जाकर डेढ़ बीघे जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। जानकारी होने पर महिला ने कब्जे का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत पीड़िता ने इलाकाई पुलिस से की पर, कोई सुनवाई नहीं हुई। भांजे की करतूत से खफा महिला दर्जनों लोगों के साथ शनिवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी वीके मिश्र ने सैनी कोतवाल को जांच कर फरेबी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।