{"_id":"580e4f4d4f1c1bcc75bc28a1","slug":"sp-office-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कार्रवाई से बचने को घेरा एसपी दफ्तर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कार्रवाई से बचने को घेरा एसपी दफ्तर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए सोमवार को चरवा के सैयदसरावां गांव के पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। आरोप है कि पुलिस ने युवक की हत्या के बाद भीड़ को डंडा पटक कर भगाने का प्रयास किया था। जिसमें भगदड़ मच गई थी। एसपी ने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां गांव के रहने वाले मिथलेश कुमार, अमर सिंह, राजू, बसंत लाल, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि छह अक्तूबर की रात गांव के कल्लू पुत्र अर्जुन की सिरसी मोड़ पर हत्या कर दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस के घटना स्थल नहीं पहुंचने पर मुकदमा लिखवाने के लिए गए थे। कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा गांव के लोग शांति पूर्वक विरोध कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान थानाध्यक्ष ने महिलाओं और बच्चों की भीड़ को डंडा पटक भगाने लगे तो भगदड़ मच गई।
इस पर थानाध्यक्ष द्वारा मनमानी करते हुए 43 नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज कर लिया। ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया है जो घटना स्थल पर मौजूद ही नहीं थे। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए लोगों ने मामले की जांच किसी दूसरे सक्षम अधिकारी से कराकर निर्दोष लोगों को बचाने की गुहार लगाई।