फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   So slap shot blew

तमाचा मारा तो उड़ा दिया गोली से

Mon, 26 Jan 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Mon, 26 Jan 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
So slap shot blew
नेवादा। कोटिया गांव के  श्रीप्रकाश उर्फ धुन्नू की हत्या सिर्फ मामूली मारपीट का बदला लेने में हुई है। घटना से गमगीन परिजन और गांववालों में कुछ ऐसी ही चर्चा है। बताया जा रहा है कि पांच महीने पहले पड़ोसी युवक से मामूली बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। कहासुनी के दौरान श्रीप्रकाश ने पड़ोसी के गाल में तमाचा जड़ दिया था। माना जा रहा है कि इसी तमाचा का बदला लेने के लिए पड़ोसी ने अपने एक दोस्त के साथ उसे गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। फौरी तौर पर हत्या का यही कारण मानकर पुलिस भी अपनी तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के कोटिया गांव के श्रीप्रकाश की रविवार की अलसुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घरवालों के मुताबिक श्रीप्रकाश और उसके परिवार की गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। करीब पांच महीने पहले गांव के एक व्यक्ति के नलकूप का स्टार्टर चोरी हो गया था। मृतक के भाई अमिताभ की मानें तो स्टार्टर चोरी को लेकर श्रीप्रकाश का गांव के ही लल्लन से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन


कहासुनी के दौरान इनके बीच हाथापाई भी हुई थी। साथ ही श्रीप्रकाश ने लल्लन के गाल पर तमाचे भी जड़ दिए थे। मारपीट का यह मामला पुलिस की चौखट तक पहुंचा था। हालांकि सरायअकिल कोतवाली में दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी। पर, घरवालों का कहना है कि सुलह की बाद भी दूसरे पक्ष के लोग श्रीप्रकाश को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इधर, रविवार को श्रीप्रकाश की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद मृतक के परिजनों के साथ ज्यादातर गांववालों का भी मानना है कि मारपीट के इस मामले को लेकर ही श्रीप्रकाश का कत्ल हुआ है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसी को आधार बनाकर तफ्तीश में जुटी है। आरोपियों के फरार हो जाने के कारण यह शक और भी यकीन में बदलता जा रहा है। इसके अलावा पुलिस हत्या के अन्य कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। मामले में एसओ विपिन त्रिवेदी ने बताया कि संभव है कि हत्या की वजह कुछ और है। फिलहाल हत्या से गमगीन परिजनों से अभी ठीक से पूछताछ नहीं हो सकी है। बातचीत करने पर क्लू सामने आ सकता है। पुलिस हत्या के अन्य कारणों की पड़ताल के साथ हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी, लेकिन दोनों आरोपी फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed