फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sms to sp

आईएसआई का एजेंट हूं, उड़ा दूंगा पुलिस दफ्तर

Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
sms to sp
पुलिस - फोटो : Bureau
पुलिस अधीक्षक के मोबाइल पर दो दिन पहले एक धमकीभरा मैसेज आने से महकमे में हड़कंप मच गया है। मैसेज पढ़ते ही जहां पुलिस कप्तान सन्न रह गए। वहीं पूरे महकमे में खलबली मच गई। नंबर ट्रेस करके पुलिस ने मामले में चरवा थाना क्षेत्र के बरौला गांव के एक युवक को धरदबोचा है। जबकि उसका साथी फरार है। इन दोनों युवकों के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में एफआईआर लिखकर पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा के सीयूजी नंबर पर दो दिन पहले एक मैजेस आया था। इसमें लिखा था कि आईएसआई एजेंट हूं, सावधान हो जाओ, वरना पुलिस दफ्तर के साथ तुम्हें भी उड़ा दूंगा। यह संदेश पढ़कर एक बारगी पुलिस अधीक्षक सन्न रह गए। तत्काल उन्होंने इस मामले की जानकारी मातहत अफसरों को दी। जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आया था, उसे सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कराया गया। जांच में पता चला कि चरवा थाना क्षेत्र के बरौला गांव के रहने वाले जयसिंह और निप्पू यादव ने यह मैसेज एसपी को किया था। पुलिस ने दबिश देकर जयसिंह को धरदबोचा। जबकि उसका साथी निप्पू यादव भाग निकला। इन युवकों ने फर्जी आईडी पर सिम लेकर यह धमकी भरा मैसेज भेजा था। रविवार को मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके पकड़े गए जयसिंह को जेल भेज दिया है। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूसरे अभियुक्त निप्पू यादव की तलाश की जा रही है। एसओ और विवेचक के मुताबिक प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि युवकों ने यह मैसेज शरारतन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed