{"_id":"6ac3515a5f3aa195ad89afc36dd35d12","slug":"slip-old-woman-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
चरवा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के सैयदसरावां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सेचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयदसरावां गांव के समीप से शनिवार की दोपहर ट्रैक पार करते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद करने के बाद मौजूद लोगों ने पहचान कराने का प्रयास किया। महिला कहां की रहने वाली थी इस बावत पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस पंचनामा कराने के बाद महिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का कहना है कि वृद्धा आस-पास के ही किसी गांव की रहने वाली होगी।