फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   sister called brothers and beat her husband

बहन ने भाइयों को बुलाया, पति को पिटवाया

Tue, 10 Oct 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 10 Oct 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
sister called brothers and beat her husband
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेलौहन का पुरवा गांव में रविवार देर रात बहन के फोन करने पर इलाहाबाद से कार से आए युवकों ने जमकर गदर काटी। बहन की ससुराल पहुंचते ही हमला बोल दिया। पति समेत ससुर और चचिया ससुर को घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



इलाहाबाद के झलवा (राजरूपपुर) की शांति देवी पुत्री बृजनारायण की शादी बेलौहन का पुरवा निवासी विक्रमादित्य से हुई है। रविवार को करवा चौथ पर्व के दौरान देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। नाराज शांति देवी ने देर रात अपने मायके वालों को सूचना दे दी। रात करीब डेढ़ बजे इलाहाबाद से शांति देवी के भाई व अन्य परिवारीजन दो कारों से आए और ससुरालियों पर हमला बोल दिया। विक्रमादित्य, उसके पिता विजय नारायण और चाचा अवधनारायण को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर गांव के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। एक कार से चार हमलावर भाग निकले जबकि तीन को ग्रामीणों को पकड़कर बंधक बना लिया। इलाहाबाद से आए लोगों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। इस पर 100 डायल पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद बंधक बने लोगों को थाने ले आई। शांति देवी की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ जबकि पति विक्रमादित्य की तहरीर पर पुलिस ने शांति देवी के मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


      
घंटों की पंचायत के बाद समझौता
रविवार देर रात बेलौहन का पुरवा गांव में शांति देवी के मायके से कारों में आए लोगों ने जमकर तांडव किया। शांति देवी के पति व ससुरालियों को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला भी दर्ज हुआ। बाद में सोमवार दोपहर दोनों पक्षों ने प्रकरण में समझौता कर लिया। समझौता पत्र पुलिस को लिखित रूप में दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed