फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Shot off during cremation

दाह संस्कार के दौरान चली गोली

Thu, 08 Jan 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 08 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Shot off during cremation
करारी (कौशाम्बी)। अंतिम संस्कार के समय अचानक हुई फायरिंग में पिपरकुंडी गांव के रहने वाले डाककर्मी समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डाककर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, अंतिम संस्कार के समय अचानक हुई फायरिंग से हंड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक किसी को भी परिजनों ने नामजद नहीं किया था। हालांकि चर्चा है कि गांव के ही एक युवक ने फायरिंग की है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव निवासी लक्ष्मन की 95 वर्षीय मां की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। बुधवार को दोपहर परिवार के लोग गांव के बाहर बाग में अंतिम संस्कार करने गए थे। इसमें गांववालों के साथ रिश्तेदार भी शामिल थे। गंगा घाट पर अचानक किसी ने तबाड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक चार गोलियां दागी गईं। इसमें से एक गोली गांव के ही रहने वाले डाककर्मी इंद्रपाल (52) और दूसरी गोली लवकुश (30) पुत्र सुंदरलाल को लग गई। गोली लगने से दोनों खून से लथपथ होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


उधर, फायरिंग होने से मौके पर अफरातफरी मच गई। घबराए लोग घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागे। गोली लगने की सूचना पर खुद एएसपी अनिल कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि करारी एसओ को गांव भेजकर घटना की जांच और हमलावर की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। दावा किया कि जल्द ही हमलावर को पकड़ लिया जाएगा। उधर, गांववालों में चर्चा है कि फायरिंग करने वाला युवक गांव का ही रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed