फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shivsena kaushambi

शिवसेना प्रत्याशी के समर्थकों पर हमला

Tue, 21 Feb 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Tue, 21 Feb 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
shivsena kaushambi
crime
 सिराथू से चुनाव लड़ रहे शिव सेना के प्रत्याशी के समर्थकों पर रविवार देर रात पतौना पुल के समीप हमला हुआ। समर्थकों की कार रोक कर उनको पीटा गया, इसके बाद कार को गड्ढे में गिरा दिया। इस दौरान कार में तोड़फोड़ भी की गई। शोर मचाने पर ग्र्रामीण टूट पड़े तो समर्थकों की जान बची। घायल समर्थक की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


   शिवसेना के प्रत्याशी सुशील केशरवानी उर्फ गोलू के घर में रविवार की रात उनके समर्थक प्रियांशु केशरवानी व अपने एक साथी के अल्टो कार से पहुंचा। रविवार को बाइक जुलूस निकालना था। इसकी तैयारियों के लिए प्रियांशु चर्चा करने आया था। रात करीब 12 बजे वह कार से अपने घर सिराथू वापस जा रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो ने कार को ओवरटेक किया। पतौना पुल के आगे बोलेरो सवार  लोगों ने अल्टो को रोकने का इशारा किया। प्रियांशु जब तक कुछ समझ पाता, सामने से ईंट मार दिया। इससे अनियंत्रित हुई कार को प्रियांशु ने सड़क किनारे रोक दिया। इसी बीच चार-पांच लोगों ने उसे उतारकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बगल में बैठा साथी जब तक कुछ समझ पाता हमलावरों ने धक्का मारकर गाड़ी को गड्ढे में गिरा दिया। प्रियांशु का साथी किसी तरह गाड़ी से बाहर निकला और शोर मचाते हुए भागा। ग्रामीणों ने शोर सुना तो उन्होंने घेरना शुरू किया। इस पर हमलावर भाग निकले। राहगीरों के मोबाइल से प्रियांशु ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर रात सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल के बाद घायल प्रियांशु को थाने लाई। मेडिकल के लिए घायल को भेजकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed