फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   shesha crossing

तमंचा सटा बदमाशों ने व्यापारी को लूटा

Sun, 23 Jul 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 23 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
shesha crossing
क्राइम
शेषा चौराहे पर शुक्रवार रात बदमाशों ने व्यापारी को तमंचा सटाकर लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जान से मारने का भी प्रयास किया। व्यापारी की तहरीर पर करारी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। करारी थाना क्षेत्र के शेषा गांव का अमित कुमार पुत्र राम नारायण ने चौराहे पर खाद, सीमेंट सरिया की दुकान खोल रखी है। बताया कि वह दुकान के पीछे हिस्से में बने कमरे में रहता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे नकाबपोश चार युवक दीवार फंादकर पहुंचे और कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उस पर बिस्तर के साथ मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। व्यापारी को तमंचा सटाकर बदमाशों ने 20 हजार रुपए नकद के साथ करीब सवा लाख का सामान पार कर दिया। घटना अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ परिजनों को दी। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी भी की पर सुराग नहीं लगा। अमित की तहरीर पर पुलिस ने जितेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल और देवतादीन के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed