फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Seven policemen injured in the attack, including the wedding Inspector

बारातियों के हमले में दरोगा समेत सात पुलिसकर्मी घायल

Sat, 09 May 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 09 May 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Seven policemen injured in the attack, including the wedding Inspector
चायल (कौशाम्बी)। शादी में शामिल बालिका को पुलिस जीप की टक्कर से घायल होने पर बृहस्पतिवार रात पुरामुफ्ती में जमकर बवाल हुआ। नशे में धुत बारातियों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जीप में सवार दरोगा, सिपाही और चालक की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर एएसपी, सीओ चायल पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। घायल पुलिस कर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ चालक की तहरीर पर पुरामुफ्ती कोतवाली में 7 नामजद समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई । पुलिस ने 5 हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के सैयद सरावां गांव निवासी सोहनलाल की बेटी की बृहस्पतिवार को शादी थी। वैवाहिक कार्यक्रम पुरामुफ्ती के एक मैरिज हाल में आयोजित था। कोखराज के जुगवा गांव से नियत समय पर बारात आई। बताया जाता है द्वारपूजा के समय बैंडबाजे की धुन पर बाराती झूम रहे थे। इसी दौरान पुरामुफ्ती पुलिस गश्त से लौट रही थी। पुलिस की जीप जैसे ही मैरिज हाल के समीप पहुंची  शादी में शामिल होने आई सड़क किनारे खड़ी एक बालिका उसकी चपेट में आ गई। जीप की टक्कर लगने से बालिका गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


इससे बारातियों का गुस्सा फूट पड़ा। नशे में धुत बाराती पुलिसवालों से भिड़ गए। जीप में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दरोगा गिरिजाशंकर यादव, चालक राधेमोहन, सिपाही कौशल सिंह और अनिल की बेरहमी से पिटाई कर दी। बारातियों के हमले में सबसे ज्यादा चोट जीप चालक को आई। खुद को हमलावर बारातियों से किसी तरह बचा दरोगा ने घटना की जानकारी एसओ के साथ ही उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस टीम पर हमले से विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ओपी पांडेय और सीओ चायल आलोक मिश्र पीएसी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर बारात में भगदड़ मच गई। घटना की छानबीन के बाद एएसपी ने घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक की तहरीर पर पुरामुफ्ती कोतवाली में 7 नामजद और 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एएसपी ने बताया कि पांच हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अन्य हमलावरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed