{"_id":"58e298b64f1c1b4a3e5b57dc","slug":"saini-kotawali-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरे में मिली सिर कटी लाश, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोरे में मिली सिर कटी लाश, सनसनी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के समीप रेलवे ट्रैक किनारे सोमवार की सुबह एक युवक की सिर कटी लाश बोरे में मिली। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर, शिनाख्त नहीं हो सकी। चर्चा है कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात अज्ञात युवक की हत्या कर कातिलों ने सिर कटी लाश बोरे में फेंक कर भाग निकले। सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे युवक की लाश बोरे में भरी मिली। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची सिराथू चौकी पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए स्टेशन अधीक्षक सीबी यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तहकीकात और कातिलों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी सिराथू अशोक सिंह ने बताया कि घटना चार-पांच दिन पुरानी लग रही है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। आशंका जताई कि घटना कहीं और अंजाम देकर शव यहां फेंका गया है।