{"_id":"57069cd14f1c1b3820c81354","slug":"robrey","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में बेखौफ हुए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में बेखौफ हुए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज इलाके के असवां गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात एक दंपति से गहने, पैसे और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर दोनों की पिटाई की। पति-पत्नी समदा से अपने एक रिश्तेदार के घर आयोजित शादी से घर लौट रहे थे। भुक्तभोगी की तहरीर पर इलाकाई पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव निवासी जाफर के समदा मंझनपुर गांव के रिश्तेदार के घर बुधवार को बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने वह पत्नी के साथ बाइक से समदा गया था। रात करीब 11 बजे पति-पत्नी घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक कोखराज क्षेत्र के असवां गांव के समीप पहुंची। दो बाइक से ओवरटेक करके 4 युवकों ने उन्हें रोक लिया। रूकते ही युवकों ने जाफर के जेब से मोबाइल, 10 हजार रुपये और उसकी पत्नी की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पति-पत्नी की पिटाई की। यही नहीं तमंचा दिखाकर चीखने-चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सरेराह हुई लूट से दंपति सन्न रह गए। दोनों किसी तरह घर पहुंचे। परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ इलाकाई पुलिस को भी वारदात से अवगत कराया। सरेराह लूट की खबर लगते ही भरवारी चौकी पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम तक पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। एसओ कोखराज ने बताया कि बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही धरपकड़ करके वारदात का खुलासा किया जाएगा।