फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   road accident kaushambi

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 15 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
road accident kaushambi
crime
 सिराथू-इलाहाबाद मार्ग पर तुर्तीपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ओसा चौराहे के पास बोलेरो की टक्कर से अधेड़ की जान चली गई। साथ रहा बेटा भी गंभीर हालत में घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक व अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


     मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के लोहारन का पुरवा गांव निवासी बब्लू शनिवार को रिश्तेदार पंकज के साथ सरायअकिल के चित्तापुर गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। कार्यक्रम से लौटते समय करारी के तुर्तीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारते हुए युवक को कुचल दिया। हादसे में बब्लू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी पंकज गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उधर ओसा चौराहे से ठेला लेकर वापस लौट रहे अधेड़ अमरनाथ व उसके बेटे सरोज को सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दी। मौके पर अमरनाथ की मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed