फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   road accident 4 man injered

सड़क हादसे में चार लोेग घायल

Fri, 19 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 19 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
road accident 4 man injered
crime
रक्षा बंधन पर्व पर अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां पर गंभीर हुए लोगों को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से ही कौशाम्बी की सड़कों पर लोगों का आना जाना शुरू हो गया था। मंझनपुर के दुवरा गांव के पास हुए मार्ग हादसे में देशराज पुत्र बुदुन, राजेश कुमार पुत्र राम चंद्र अपनी बाइक लेकर आपस में भिड़ गए। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगाें ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां पर देशराज की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया है। इसी प्रकार रघवापुर के पास हुए हादसे में इंद्रेश पुत्र नथई निवासी चक खोदाय गंज गंभीर रूप से घायल हो गया। करनपुर सौरई गांव निवासी सरोज देवी अपने भाई के यहां राखी बांधने जा रही थी इसी दौरान बाइक से गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed