फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   report on assault

वीडीओ पर कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 15 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
करारी। सरसवां विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पर जानलेवा हमले के मामले में करारी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वीडीओं ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरसवां विकास खंड में बतौर ग्राम विकास अधिकारी तैनात निखिल सिंह का कहना था कि वह 11 फरवरी को विभागीय काम से मुख्यालय मंझनपुर आए थे। शाम सात बजे के करीब वह अपनी बाइक से समदा नहर पुलिया होते हुए दरियापुर की तरफ जा रहे थे। भैला मकदूमपुर गांव के समीप जैसे ही निखिल सिंह पहुंचे, किसी ने फायर कर दिया। निखिल का कहना है कि वह हेलमेट लगाए थे, इस वजह से गोली उनकी कनपटी को छूती हुई निकल गई।
विज्ञापन


मामले की तहरीर करारी कोतवाली में दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष राजेश सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट वीडीओ ने अज्ञात के खिलाफ लिखाई है। मामले की जांच किया जा रहा है। वीडीओ को गुरुवार को बयान के लिए नोटिस भेजा गया था लेकिन वे नहीं आए। घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन किसी ने फायर के आवाज सुनने की पुष्टि नहीं है। पुलिस घटना को कई बिन्दुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed