{"_id":"57d9a1904f1c1b2d46d4951f","slug":"rasid-majid","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिर तस्कर हैं राशिद व माजिद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर तस्कर हैं राशिद व माजिद
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज पुलिस पर कातिलाना हमला करने वाले राशिद व माजिद शातिर तस्कर हैं। दोनों के खिलाफ पशु तस्करी के साथ ही कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना के बाद से बौखलाई कोखराज पुलिस ने सिहोरी गांव समेत आसपास के गांवों में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। कार्रवाई के खौफ से सिहोरी गांव के अधिकांश लोग गांव छोड़ चुके हैं।
सिहोरी गांव में दरोगा रामराज सिंह व सिपाहियों पर हमला करने वाले राशिद व माजिद शातिर हैं। दोनों के खिलाफ कोखराज में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों को हमला करने के लिए इन्हीं लोगों ने उकसाया। भीड़ उग्र हो गई तो इन्हीं दोनों ने सबसे पहले वार किया था। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस के होश उड़ा दिए। इस घटना में कोखराज एसओ ने सूझबूझ से काम लेते हुए अपने दरोगा व सिपाहियों को बचाया। घटना से तमतमाई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सिहोरी के कई घरों में दबिश दी। इसके अलावा राशिद व माजिद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में उनकी रिश्तेदारियों में भी छापा मारा।