फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape with six years old innocent

चरवा में मासूम के साथ दरिंदगी

Mon, 25 Dec 2017 09:03 PM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
इलाके की एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सोमवार दोपहर पड़ोसी अधेड़ ने दरिंदगी की। बहाने से घर के भीतर ले जाकर मनमानी करने के बाद भाग निकला। बदहवास बच्ची को लेकर पिता थाने पहुुंचा और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय मासूम बच्ची सोमवार दोपहर पड़ोस की अन्य बच्चियों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पड़ोस का एक अधेड़ पहुंचा और उसे बहाने से अपने बंद मकान के भीतर ले गया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर दरिंदगी की। मनमानी के बाद बच्ची को बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन


सहेली को कमरे में बंद देख अन्य बच्चियां घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दीं। देर शाम बदहवास हालत में बच्ची को लेकर परिवार के लोग थाने पहुंचे और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। चरवा कोतवाल पवन त्रिवेदी ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़खानी की बात सामने आ रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed