फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape in manjhanpur

युवती से दुराचार की कोशिश, केस दर्ज

Thu, 14 Apr 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
rape in manjhanpur
बच्ची के साथ बलात्कार
नगर कोतवाली इलाके में बुधवार की शाम एक युवती से पड़ोसी ने दुराचार का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली इलाके के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती बुधवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य लोग गेहूं फसल की कटाई करने खेत में गए थे। युवती के घर में अकेली होने से गांव का ही एक युवक बहाने से उसके यहां पहुंच गया। जब तक युवती कुछ समझ पाती, उसने उसे पकड़ लिया। दबोचकर वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। खुद को युवक के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करते हुए युवती चीखने चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। ग्रामीणों के आने की आहट पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं घटना की खबर सुनते ही परिवार के लोग भी खेत से भागकर घर पहुंचे। युवक की कारस्तानी सुनकर परिजन सन्न रह गए। घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाली प्रभारी मोहम्मद हाशिम ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed