फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rape case in krari

शादी का झांसा देकर लूटी आबरू

Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
करारी इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक सालभर तक उसकी इज्जत से खेलता रहा। अब वह शादी से मुकर रहा है। इलाकाई पुलिस ने भी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को डांटकर थाने से भगा दिया। बृहस्पतिवार को युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां उसके रिश्तेदार युवक का आना-जाना था। इस युवक ने रिश्तेदार के पड़ोसी की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर युवती के साथ वह सालभर तक मनमानी करता रहा। इधर, जब महीनेभर पहले युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह बहानेबाजी करने लगा। इतना ही नहीं उसने रिश्तेदार के घर आना भी बंद कर दिया। इसे लेकर युवती के परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों ने इस मामले में बिरादरी की पंचायत बुलाई। पर, युवक किसी भी सूरत में शादी करने को राजी नहीं हुआ। यह सुनते ही युवती सन्न रह गई। वह सोमवार को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए करारी थाने गई। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर बृहस्पतिवार को उसने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी वीके मिश्रा ने करारी एसओ को मामले की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed