{"_id":"601339ebf05acd764d784f439b83407b","slug":"rape-attemt-in-kaushambi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ ने किया दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ ने किया दुराचार का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम खेत गई विवाहिता के साथ पड़ोसी अधेड़ ने दुराचार का प्रयास किया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी धमकियां देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी महिला घर पहुंची ओर आपबीती परिजनों को बताई। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी है।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला शुक्रवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि घर लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी अधेड़ उसे दबोच कर पास के खेत में घसीट ले गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। अधेड़ की करतूत देख महिला चीखने-चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुन खेत की ओर गए अन्य लोग भागकर घटना स्थल पहुंचे। ग्रामीणों को देख आरोपी महिला को कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। अधेड़ के चंगुल से छूटी महिला घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शनिवार को कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी अधेड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।