फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rajaram death

पश्चिमशरीरा में घर जमाई को पीटकर मार डाला

Wed, 09 Aug 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 09 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
rajaram death
क्राइम
सोमवार रात पश्चिमशरीरा में पड़ोसियों ने शराब के नशे में हुई झड़प के बाद ससुराल में रह रहे अधेड़ राजाराम को पीट-पीट कर मार डाला। शराब पीने के दौरान ही झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मामले में देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के हटवा निवासी राजाराम (45) पुत्र मतऊ करीब 20 साल से परिवार के साथ ससुराल पश्चिमशरीरा में रहता था। सोमवार रात राजाराम ने गांव के ही लोगों के साथ छक कर शराब पी। नशे में होने के बाद वह साथियों से भिड़ गया। तीखी झड़प के बाद पड़ोसियों ने उसे पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पति की चीख सुन पत्नी कलावती मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी 100 डॉयल पुलिस को दी। पुलिस गंभीर रूप से घायल राजाराम को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पश्चिम शरीरा पुलिस को हुई तो वह गांव पहुंची और शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के परिजनों की ओर से पश्चिमशरीरा पुलिस को देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी एसओ राकेश सचान ने भी तहरीर न मिलने की बात कही। उन्होंने यह जरूर कहाकि मारपीट में युवक की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था राजाराम
पश्चिमशरीरा गांव का राजाराम शराब पीने का आदी थी। रोजाना पड़ोसियों के साथ शराब पीना और गांव में घूम-घूमकर तांडव करना उसकी आदत बन चुकी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार रात भी वह शराब के नशे में पड़ोसी से भिड़ गया था। जिसे लेकर मारपीट हुई थी।

 
परिजनों की खामोशी में छिपा है घटना का राज
राजाराम के साथ मारपीट किस बात को लेकर हुई। शराब पीने के दौरान कौन-कौन लोग उसके साथ थे। इसकी जानकारी देने के बजाय परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि वे घटना में कार्रवाई कराने की बजाय खुद पर्दा डालने पर आमादा है। इससे पुलिस भी परेशान है। पुलिस को परिजन बयान देने से भी कतरा रहे हैं। राजाराम की मौत का रहस्य परिजनों की खामोशी में छिपा है। परिजनों की चुप्पी टूटने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed