फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   rail worker

रेल कर्मी ने युवती से किया दुराचार

Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 18 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
rail worker
crime
पइंसा इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसा कर पड़ोसी गांव के रेलकर्मी ने इज्जत लूट ली। शादी का झांसा देकर युवक साल भर उसकी अस्मत से खेलता रहा। पखवारे भर पहले जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह प्रेमी मुकर गया और दस लाख नगद देने की मांग करने लगा। सोमवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


   मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि पड़ोसी गांव का रेलवे कर्मचारी उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद साथ जीने-मरने की कसम खाते हुए शादी करने का झांसा देकर अस्मत से खेलने लगा। घर आने जाने के साथ ही उसे कानपुर में छह महीने तक रखा। जिसकी जानकारी परिजनों को भी हो गई। घर वालों ने विरोध किया तो युवक ने शादी करने की बात उनसे भी कही। एक साल बीतने के बाद पखवारे भर पहले उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक मुकर गया।
विज्ञापन


कहा कि तुम्हारे घर वाले दस लाख रुपये देंगे तभी शादी होगी। इस पर युवती के परिजनों ने असमर्थता जताई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने पइंसा पुलिस से की, पर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं किया। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्र ने एसओ पइंसा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed