फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   puramufti case

शादी का झांसा देकर किया दुराचार

Tue, 04 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 04 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
puramufti case
क्राइम
पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर पड़ोसी गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर सालभर तक इज्जत से खेलता रहा। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। बिरादरी की पंचायत में भी युवक इस युवती को अपनाने के लिए राजी नहीं हुआ। प्रेमी युवक की दगाबाजी की शिकायत हुई युवती ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


   पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के घर पड़ोसी गांव के एक युवक का आना जाना था। घर आने-जाने के दौरान युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर उसने युवती से शारीरिक संबंध भी बना लिया। करीब सालभर तक वह जल्द शादी कर लेना का दिलासा देकर उसकी इज्जत से खेलता रहा। इसकी भनक घरवालों को लगी, तो उन्होंने दोनों का रिश्ता पक्का कर दिया। मंगनी के तय तिथि पर युवती के परिजन पहुंचे तो युवक ने दहेज के  बहाने शादी से इंकार कर दिया। युवक की बातें सुनते ही युवती के परिजनों के होश उड़ गए। सोमवार को पिता के साथ मंझनपुर आई युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसओ पूरामुफ्ती को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed