फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   programme in manjhanpur

‘आजादी के नायकों के सपने नहीं टूटेंगे’

Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
programme  in manjhanpur
programme
कांग्रेसियों ने मंगलवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा पार्टी कार्यालय से ओसा स्थित रैन बसेरा तक गई। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने कहा कि नौ अगस्त 1942 के दिन को भुलाया नहीं जा सकता। इस दिन ही क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों को भगाने का काम किया था। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ गांधीजी, सी. राजगोपालाचारी व सुभाष चंद्र बोस ने आवाज उठाई थी। इन महापुरुषों ने देशवासियों को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाने के लिए जीवन न्योछावर किया था। व्यापार सभा के प्रदेश संयोजक रमेश चंद्र अग्रहरि ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख आदि धर्मों के लोगों ने देश का नाम रोशन किया था। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज हिंदू, मुस्लिम एकता को समाज से तोड़कर सांप्रदायिक ताकतें सियासत की रोटी सेंकने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


कार्यकर्ता आजादी के नायकों के सपनों को टूटने नहीं देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालचंद्र कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस किसानों, गरीबों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों की पार्टी है। पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किया। इस दौरान राजेंद्र त्रिपाठी, दीपक पांडेय, शाहिद सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, नैयर रिजवी, एहसान उस्मानी, आरके मिश्र, रामनरेश, लालती देवी, मनोज पटेल, पताली मौर्य, शशिकांत सोनकर, रंजीत यादव, संतोष सिंह पटेल, हेमंत रावत, अशोक पटेल आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed