फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   principle acciedent

सड़क हादसे निजी स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत

Thu, 12 Oct 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 12 Oct 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
principle acciedent
crime
कोखराज के परसरा मोड़ के समीप बुधवार की शाम बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार निजी स्कूल के प्रधानाचार्य को रौंद दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के खारा बिदनपुर गांव निवासी संतोष कुमार (32) पुत्र राम विशाल भरवारी के एक निजी स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे। बुधवार की शाम वह मझियावां गांव एक  दावत में शामिल होने के लिए गए थे। बताया जा रहा था रात करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही परसरा मोड़ के समीप हाईवे पर पहुंचे इसी दौरान मंझनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने टक्कर मारते हुए संतोष को कुचल दिया। हादसे में प्रधानाचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख ट्रक चालक गाड़ी को सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते घर वाले घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed