फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   primery school kaushambi child

प्राथमिक स्कूल में बिच्छू के काटने से छात्र की मौत

Fri, 22 Sep 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 22 Sep 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
primery school kaushambi child
kaushambi
मंझनपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोबरसहाई मंझनपुर में मंगलवार दोपहर सीकेश (08) नामक एक छात्र को बिच्छू ने काट लिया। इलाज के दौरान अगले दिन एसआरएन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर हंगामा किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


गोबरसहाई गांव निवासी राजेशकुमार का आठ वर्षीय बेटा सीकेश गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार दोपहर उसको स्कूल के भीतर एक बिच्छू ने काट लिया। घटना के समय वह खाना लेने के लिए लाइन में लगा था। जब वह चीखने लगा तो छात्रों की निगाह बिच्छू पर पड़ी।  आरोप है कि छात्रों ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी लेकिन कोई मदद को नहीं आया। नतीजतन सीकेश को छोटे बच्चे लादकर घर ले गए। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान तारा देवी का बेटा धर्मेंद्र वहां पहुंचा और छात्र को जिला अस्पताल लेकर गया। जहां से उसे एसआरएन इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। मगर छात्र ने बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने छात्र की मौत के बाद जानकारी जुटाई तो शिक्षकों की लापरवाही खुलकर सामने आई। इससे गांव के लोग भड़क गए। गुरुवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ प्राथमिक विद्यालय का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। हेडमास्टर रामनरेश विशाल ने इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी अविनाश सिंह को दी। अविनाश सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि शिक्षकों ने तनिक भी संवेदनशीलता दिखाई होती तो छात्र की जान बच सकती थी। विद्यालय में हेडमास्टर समेत पांच शिक्षक तैनात हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। छात्र की मौत से पिता राजेश व मां सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed