{"_id":"579f9b664f1c1b675d2b8e03","slug":"police-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने अधेड़ को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने अधेड़ को किया लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई असरफपुर गांव में दबंगों ने एक अधेड़ के घर पर चढ़ कर जमकर हंगामा काटा। घर का सारा सामान नष्ट कर दिया। जिसका विरोध करने पर दबंगों ने अधेड़ को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से किया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए भुक्त भोगी को थाने से भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कौशाम्बी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के उरई असरफपुर गांव के रहने वाला जीतलाल पुत्र जोखू ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले पट्टीदारों से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 31 जुलाई को पट्टीदारों ने उसके घर में घुस कर गाली गलौच कर घर में तोड़-फोड़ करना शुरू कर दिया। भुक्तभोगी ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
भुक्तभोगी ने किसी तरह से जान बचा कर थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस से की लेकिन पुलिस ने भुक्तभोगी की रिपोर्ट लिखने के बजाए उसे डांट कर भगा दिया। भुक्तभोगी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिल कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कौशाम्बी पुलिस को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।