{"_id":"b7ed07ca016ff24911059e113ccaae9e","slug":"police-boarded-the-handle-of-the-sharp-shooter-inamian-rammiln-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामियां शार्प शूटर राममिलन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामियां शार्प शूटर राममिलन
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 01 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पिपरी पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह 15 हजार के इनामिया शार्प शूटर मिलन उर्फ राम मिलन को गिरफ्तार कर लिया है। यह शातिर सुपारी लेकर हत्या करता था। भगवतपुर के पूर्व प्रधान के बेटे आदित्य और सरायअकिल के कोटिया गांव निवासी श्रीप्रकाश की भी हत्या करने का आरोप इसी पर है। आदित्य हत्याकांड के बाद से ही पुलिस इस शूटर की तलाश में जुटी थी। हत्थे चढ़े इनामियां बदमाश को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पिपरी एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की मुखबिरों से सूचना मिली कि इलाके के असरावल कला गांव का रहने वाला शार्प शूटर मिलन उर्फ राम मिलन पुत्र शिवबरन घर आया है। जानकारी होते ही पुलिस ने असरावल कला गांव में दबिश दी। पुलिस को देखते ही मिलन घर की दीवार फांदकर भागने लगा। उसे भागते देख सिपाहियों ने पीछा किया और गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे के समीप से धरदबोचा। शार्प शूटर बदमाश के पकड़े जाने की भनक लगते ही सीओ आलोक मिश्र भी पिपरी कोतवाली पहुंच गए।
सीओ ने भी शार्प शूटर से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि मिलन ठेके पर हत्या करता रहा है। उसने ही 25 जनवरी को सरायअकिल इलाके के कोटिया गांव निवासी श्रीप्रकाश की हत्या की थी। इसके बाद 13 मार्च को दिनदहाड़े इसी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पिपरी के भगवतपुर निवासी विजय उर्फ आदित्य को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इन दोनों हत्याकांड में आरोपी यह बदमाश अब तक फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर आईजी की ओर से 10 हजार और एसपी ने 5 हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया था। इस इनामियां बदमाश की तलाश में जिलेभर की पुलिस लगी थी।