फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   police arrest thief

पुलिस के हत्थे चढ़ा मुंबई का शातिर चोर

Fri, 28 Apr 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 28 Apr 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
police arrest thief
क्राइम
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र से इंटेलीजेंस विंग ने मुंबई केे एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पकड़े गए युवक के कब्जे से टीम ने पांच लाख रुपये कीमत के लैपटॉप व कीमती मोबाइल बरामद किए हैं। शातिर ने मुंबई के पाल घर की एक दुकान से यह सामान चोरी किया था। मुंबई में चोरी का मामला भी दर्ज था। पकड़ा गया युवक फतेहपुर के धाता का रहने वाला है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र में इंटेलीजेंस विंग प्रभारी वाईपी सिंह अपनी टीम के साथ शुक्रवार को भ्रमण पर थे। वह एक शातिर की तलाश में थे। इसी दौरान हाइवे पर उन्होंने एक बाइक पर दो संदिग्ध युवकों को देखा। दोनों के पास दो बड़े बैग थे। टीम प्रभारी ने पूछताछ शुरू की तो एक युवक मौके से भाग निकला। इस पर बाइक चला रहे युवक को टीम ने घेरकर पकड़ लिया। बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से लैपटॉप व कई मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


सभी मोबाइल व लैपटाप नए थे और पैकेट में सील थे। टीम प्रभारी ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया पखवारा भर पहले उसनेे अपने साथी की मदद से मुंबई के पाल घर की एक दुकान से यह सामान पार किए थे। वह ट्रेन से सामान लेकर अपने गांव फतेहपुर के धाता आया था। शुक्रवार को वह सामान इलाहाबाद बेचने जा रहा था। चोरी की रिपोर्ट मुंबई में दर्ज है। पुलिस ने इसकी तस्दीक भी कर ली है। आरोपी से पुलिस पूछताछ की जा रही है। बरामद सामान करीब पांच लाख रुपये है। फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed