फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   pickup accident kaushambi

पिकअप ने अधेड़ को कुचला, मौत

Tue, 24 Jan 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 24 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
pickup accident kaushambi
crime
सरायअकिल के बरगदी गांव के समीप रविवार की रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भाई जख्मी हो गया। रात दोनों भाई बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए कनैली गांव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


    सरायअकिल थाना क्षेत्र के बरगदी गांव निवासी रामदीन(50) पुत्र रामनेवाज रविवार की शाम भाई रामबालक के साथ बाइक से कनैली गांव शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकला। बताया जा रहा है कि बाइक जैसे ही गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंची इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से दोनों बाइक से गिर पड़े। इस पर पिकअप ने रामदीन को कुचल दिया। हादसे में रामदीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि साथ रहे भाई रामबालक को गंभीर चोटें आई है। हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed