फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On the strength of arms and ammunition to Gangrep

असलहे के दम पर गैंगरेप की कोशिश

Sat, 13 Dec 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Sat, 13 Dec 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
On the strength of arms and ammunition to Gangrep
मंझनपुर। पुरामुफ्ती इलाके की रहने वाली एक विवाहिता के साथ बृहस्पतिवार की शाम दो युवकों ने असलहे के दम पर गैंगरेप का प्रयास किया। विवाहिता के चीखने चिल्लाने पर गांववाले दौड़े, तो युवक जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर  पुरामुफ्ती पुलिस ने डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने एसओ पुरामुफ्ती को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे वह खेत की ओर गई थी। आरोप है कि उसे अकेली खेत की ओर जाते देख गांव के दो युवक वहां पहुंचे। इन युवकों ने दबोच लिया। कनपटी पर रायफल सटाकर युवक उसे घसीटकर अरहर के खेत की ओर खींच ले गए। इन युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। चीखने चिल्लाने पर खेतों की ओर से घर लौट रहे ग्रामीण दौड़े।
विज्ञापन


गांववालों को आता देख दोनों युवक किसी से भी कुछ बताने पर उसे और परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता का आरोप है कि देर रात उसे परिवार के लोगों के साथ पुरामुफ्ती कोतवाली जाकर घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पर, पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर पीड़िता ने शुक्रवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने का भरोसा दिलाया है। साथ ही एसओ पुरामुफ्ती को घटना की जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed