फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   On beating of fellow test- cut scene

साथी की पिटाई पर परीक्षार्थियों ने काटा हंगामा

Wed, 04 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Wed, 04 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
On beating of fellow test- cut scene
नकल की पर्ची मिलने को लेकर छात्र की पिटाई से गुस्साए परिक्षार्थी ने मंगलवार को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान हंगामा काटा। स्कूल के भीतर-बाहर हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। साथ ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने शिक्षक को भी छोड़ दिया। भुक्तभोगी छात्र का आरोप है कि उसने परीक्षा के बाद आकर घटना की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को देने की कोशिश की, लेकिन कोतवाली प्रभारी के नहीं होने का बहाना बताकर पुलिसकर्मियों ने उसे लौटा लिया।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सईगंज गांव निवासी दीपक कुमार इंटरमीडिएट का छात्र है। वह मगरोहनी स्थित सत्यनारायण कामता प्रसाद शिक्षा निकेतन में यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। छात्र ने बताया कि मंगलवार को द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा थी। इस दौरान कक्ष निरीक्षक ने नकल की पर्ची मिलने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उधर, कक्ष में ही छात्र की बेरहमी से पिटाई होती देख अन्य परिक्षार्थी शोर मचाने लगे। छात्रों के शोर से बाहर मौजूद छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


 भीतर-बाहर हंगामा शुरू होने पर केंद्र व्यवस्थापक के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर फोर्स लेकर पहुंचे एसओ मंझनपुर और डीआईओएस राजशेखर सिंह भी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। डीआईओएस ने जांच के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया था। पर, कोतवाली लाकर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र की मंगलवार को दूसरी पाली में परीक्षा थी। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि इस दौरान उन्होंने सत्य नारायण कामता प्रसाद शिक्षा निकेतन मगरोहनी और एसएन मौर्य इंटर कालेज सिराथू में एक-एक छात्र को नकल करते हुए पकड़कर उसे रिस्टीकेट कर दिया है। इसी तरह से जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्र ने भी उच्चतर माध्यमिक स्कूल पांडेयमऊ में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए मिलने पर उसे रिस्टीकेट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed